Mathematics

Number System Math Trick Hindi pdf

नमस्कार विद्यार्थियों आज का विषय है Number System Math Trick Hindi, जिसमे हम आपको Number System क्या है एवं इससे सम्बंधित प्रश्न को कैसे हल करें Math Trick Hindi के साथ सब कुछ बतायेंगे जो की आपकी सभी प्रकर की प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत उपयोगी है, एवं ऐसे प्रश्नों को हल करने में कम से कम समय का उपयोग करके भी अधिक से अधिक प्रश्नों को हल कर सकेंगे |

Number System Math Trick Hindi

संख्या पद्धति (number system in maths)

वह पद्धति जिसमें विभिन्न संख्या और उनके गुणन का अध्ययन किया जाता है। “संख्या पद्धति” कहलाती है। अथवा
किसी भौतिक राशि के परिणामों को बोध कराने के लिए जिस पद्धति का प्रयोग किया जाता हैं।

संख्या पद्धति को उनके गुणो के अनुसार निम्नलिखित भागो में बाटा गया है –

number system tricks :-

प्राकृतिक संख्या (Natural Number):- ऐसी संख्याएँ जो वस्तुओं के गिनने के काम आती है उन्हें प्राकृतिक संख्या कहते हैं प्राकृतिक संख्या को N प्रकट करते हैं। 0 प्राकृतिक संख्या नहीं होती है |

उदाहरण  के लिए – N = { 1, 2, 3, 4 ………… ∞ }

पूर्ण संख्याऐं ( Whole Numbers ) :- यदि प्राकृतिक संख्या में 0 को शामिल कर लिया जाय तो जो संख्याएँ प्राप्त होती है वे संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ होती है पूर्ण संख्या को W से प्रकट करते हैं।

उदाहरण  के लिए-  0, 1, 2, 3, 4 ….. ∞

नोट:- सभी पूर्ण संख्याएं, धनात्मक पूर्णांक, परिमेय एवं वास्तविक होती है। सभी प्राकृतिक संख्याएं पूर्ण संख्या है, लेकिन सभी पूर्ण संख्या प्राकृतिक संख्या नहीं है।

जैसे-: 0 (शून्य)

पूर्णांक संख्याएँ ( Integers Number ):- प्राकृतिक संख्या, शुन्य, तथा ऋणात्मक संख्याओं के समुह को ही पूर्णांक संख्याएँ कहते है पूर्णांक संख्याओं को I अथवा Z से प्रकट करते हैं।

उदाहरण  के लिए- Z = {∞ …..….-4,-3,-2,-1,0,1,2,3,4,…………∞ }

वास्तविक (Real no.)- दशमलव भिन्न,ऋणात्मक ,धनात्मक वर्गमूल ,मिश्र सभी वास्तविक संख्याएं हैं |
3/4,1/2,-17,8.7

उदाहरण  के लिए-  अवास्तविक=
-1/0,√-l

सम संख्याऐं ( Even numbers ) – दो से विभाजित होने वाली प्राकृतिक संख्या “सम संख्याऐं” कहलाती है। सम संख्याओं को E से प्रकट करते है।

उदाहरण  के लिए- 2, 4, 6, 8…….∞

विषम संख्याऐं ( Odd numbers ) – वे प्राकृतिक संख्या जो 2 से विभाजित नहीं होती हो “विषम संख्याएं” कहलाती है। विषम संख्याओं को O से प्रकट करते है।

उदाहरण  के लिए- 1, 3, 5……. ∞

भाज्य संख्या ( Co-Prime Numbers ) – ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 1 या अपने को छोड़कर अन्य संख्या से विभाजित हो, “भाज्य संख्या” कहलाती है।

उदाहरण  के लिए- 4, 6, 9 ……

अभाज्य संख्या ( Prime Numbers or Composite Number) – वे प्राकृतिक संख्या जो केवल 1 या अपने आप से विभाजित हो सके,अभाज्य संख्याएं कहलाती है।

उदाहरण  के लिए- 2, 3, 5, 7 …..

परिमेंय संख्याएँ ( Rational Number ):- ऐसी संख्याएँ जो p/q के रुप में होती हैं जहाँ p और q पूर्णांक संख्याएँ है और q≠0 है इसका मतलब यह है कि q का मान 0 के बराबर नही होगा । परिमेय संख्याओं को Q से प्रकट करते है।

उदाहरण  के लिए- 5/7, 8/9, 4/7, 0, 7/9 इत्यादि

अपरिमेंय संख्याएँ ( Irrational Number ):- परिमेय संख्याओं को छोड़कर जितनी संख्याएँ होती है, अपरिमेय सख्याएँ होती है ।

उदाहरण  के लिए- √2, √3, -√2, -√3, √5 , π , √7 …… इत्यादि

वास्तविक संख्याएँ ( Real Number ):- परिमेय तथा अपरिमेय संख्याओं के समुच्चय को ही वास्तविक संख्याएँ कहा जाता है।

उदाहरण  के लिए- 2/3, 8/9, 7/10, 0, √2, √3, -√2, -√3, √5 , π , √7 …… इत्यादि

दशमलव भिन्न (Decimal Fraction):- ऐसी भिन्नात्मक संख्याएँ जिनका हर 10 हो या 10 की घात हो उसे दशमलव भिन्न कहते हैं ।

उदाहरण  के लिए- 7/10, 17/100, 11/1000, 3/10000, …… इत्यादि

अत्रिभाज्य संख्याएँ ( Prime Triplet Number):- वे तीन प्राकृतिक संख्याएँ जिनका महत्तम समापवर्तक (H.C.F) 1 हो, अत्रिभाज्य संख्याएँ कहलाती है ।

उदाहरण  के लिए- 8 , 9 तथा 25 अत्रिभाज्य संख्याएँ है

100 तक की अभाज्य संख्याएं :-
2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71, 73, 79, 83, 89, 97= कुल 25 संख्याएं

Number System Math Trick Hindi Important Facts

ध्यान देने योग्य बातें :-

  • 1 न तो भाज्य संख्या है, और न ही अभाज्य संख्या।
  • 2 सबसे छोटी अभाज्य संख्या है
  • 2 एक मात्र ऐसी सम संख्या है,जो रूढ़ संख्या भी है।
  • 3 सबसे छोटी विषम अभाज्य संख्या है।
  • 4 सबसे छोटी भाज्य संख्या है।
  • 9 सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या है।
  • 1 से 100 तक कुल अभाज्य संख्या-25
  • 1 से 50 तक कुल अभाज्य संख्या-15
  • 1 से 25 तक कुल अभाज्य संख्या-9
  • 25 से 50 तक कुल अभाज्य संख्या-6
  • 50 से 100 तक कुल अभाज्य संख्या-10
  • अंक 0 से 9 तक होते हैं अतः अंको की संख्या 10 होती है
  • संख्या 1 से शुरु होती है संख्या अनंत होती है
  • एक अंकीय संख्या 9 होती है
  • दो अंकीय संख्या 90 होती है
  • तीन अंकीय संख्या 900 होती हैं
  • चार अंकीय संख्या 9000 होती हैं

अन्य महत्वपूर्ण बातें :-

  • 1 से 100 तक की संख्याओ में शून्य के अंक 11 होते हैं
  • 1 से 100 तक की संख्याओ में एक के अंक 21 होते हैं
  • 1 से 100 तक की संख्याओ में 2 से 9 तक प्रत्येक अंक 20 बार आते है
  • 1 से 100 तक की संख्याओ में कुल अंक 192 होते हैं
    • 1 से 100 तक इकाई अंक = 100
    • 1 से 100 तक दहाई अंक = 91
    • 1 से 100 तक सैकड़ा के अंक = 1

Number System Math Trick Hindi With Example

2 से भाजकता का नियम- जिस संख्या के अंकों के अंत मे 0,2,4,6,8 हो तो वह संख्या 2 से भाज्य होती है

उदाहरण  के लिए : 4350, 4258, 567084

3 से भाजकता का नियम – जिस संख्या के अंकों के योगफल में 3 का पूरा-पूरा भाग चला जाये तो वह संख्या 3 से भाज्य होती है

उदाहरण  के लिए : 85761, 8+5+7+6+1 =27, यहाँ 27, 3 से विभाजित है तो यह संख्या भी भाज्य होगी।

अन्य उदहारण :-

111
1+1+1=3
111 divide by 3

117
1+1+7=9
117 divide by 3

4 से भाजकता का नियम – जिस संख्या के इकाई व दहाई के अंकों में 4 का पूरा-पूरा भाग चला जाये तो वह संख्या 4 से भाज्य होगी ।

उदाहरण  के लिए- 15396, यहाँ 96, 4 से पूरी तरह भाज्य है तो यह संख्या भी 4 से पूरी तरह भाज्य होगी।

अन्य उदहारण :-

2016–> last digit 4 se divide
1700–> divided by 4

5 से भाजकता का नियम- जिस संख्या के अंत मे 0 या 5 हो तो वह संख्या 5 से पूरी तरह विभाजित होगी ।
जैसे:- 85790, 12625

6 से भाजकता का नियम- जो संख्या 2 व 3 से पूरी तरह विभाजित हो तो वह संख्या 6 से भी विभाजित होगी।
जैसे:- 5730, 85944

7 से भाजकता का नियम- दी गयी संख्या के इकाई अंक को दोगुना करके शेष सँख्या में से घटाते है यदि शेष संख्या 7 से कट जाये तो वह 7 से भाज्य हो जाएगी । अन्यथा नही

उदहारण: 16807, में से 7 को दोगुना 14 घटाने पर 1680-7×2=1666, 166-6×2=154, 15-4×2=7 अतः यह संख्या 7 से पूर्णतः भाज्य है।

यदि कोई संख्या समान अंको की पुनरावृत्ति से 6 अंको तक हो तोवह संख्या 7 से विभाजित होगी। जैसे- 444444

8 से भाजकता का नियम- जिस संख्या के इकाई,दहाई व सैकड़ा के अंको में 8 का पूरा-पूरा भाग चला जाए तो वह संख्या 8 से विभाजित होगी।
उदहारण 73584 में 584, 8 से विभाजित है तो यह संख्या भी 8 से विभाजित होगी।

9 से भाजकता का नियम- जिस संख्या के अंको के योग में 9 से पूरा-पूरा भाग चला जाए तो वह संख्या 9 से भाज्य होगी ।
उदहारण– 47691, 4+7+6+9+1=27

27, 9 से भाज्य है तो यह संख्या भी 9 से भाज्य होगी।

11 से भाजकता का नियम- जिस संख्या के सम स्थानों के अंको और विषम स्थानों के अंको का अंतर 0 या 11 से विभाज्य हो तो वह संख्या 11 से विभाजित होगी।
उदहारण– 95744 (9+7+4)-(5+4)=20-9=11

इनका अंतर 11 से भाज्य है तो यह संख्या भी 11 से भाज्य होगी।

Note:- यदि कोई संख्या 6 बार एक ही अंक की पुनावृत्ति से बनी हो तो वह संख्या 3, 7, 11, 13 व 37 से पूर्णतः विभाजित होती है।

-1×-1×-1×-1= 1 सम
-1×-1×-1= -1 विषम
-1/-1= 1 सम
-1×-1/-1= -1 विषम

भाग और गुणा की संक्रियाओं में केवल चिन्हों को गिन लेने से परिणामी चिन्ह ज्ञात हो जाता है |

Number System in Maths pdf Download

Math short trick in hindiDownload

1 Comment

Leave a Comment

You cannot copy content of this page