नमस्कार विद्यार्थियों Bharat ki Nadiya Objective Question Answer हम आपके साथ साझा कर रहे हैं | यह कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनको आप याद कर लें, क्योंकि यह प्रश्न हमेशा ही common होते हैं, यहाँ हमने आप सभी विद्यार्थियों के लिए जो Bharat ki Nadiya Objective Question साझा किया है उसका उद्देश्य है कि आपकी तैयारी में कुछ और अंक पुख्ता किये जा सकें जिससे आप सभी छात्रों को कम्पटीशन में सफल होने के रास्ते और आसन हो पायें |
Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi
1. भारत की वृहत्तम नदी कौन है ?
A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. महानदी
D. गंगा
Answer – D
2. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी का उद्गम भारत में नहीं है ?
A. कावेरी
B. नर्मदा
C. ब्रह्मपुत्र
D. गंगा
Answer – C
3. अंतःस्थलीय अपवहन नदी का उदाहरण है –
A. माही
B. घग्घर
C. नर्मदा
D. कृष्णा
Answer – B
4. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे लंबी नदी है ?
A. गोदावरी
B. नर्मदा
C. कृष्णा
D. यमुना
Answer – A
5. बिहार में बहने वाली नदियों में किसका उद्गम अमरकंटक में है ?
A. कोयल
B. सोन
C. पुनपुन
D. कारो
Answer – B
6. भारत की निम्न नदियों में से कौन-सी डेल्टा नहीं बनाती है ?
A. गंगा
B. गोदावरी
C. महानदी
D. ताप्ती
Answer – D
7. निम्नलिखित में से कौन-से नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?
A. चम्बल
B. नर्मदा
C. कावेरी
D. गोदावरी
Answer – B
8. निम्नलिखित में से किस नदी के मुहाने पर डेल्टा नहीं बनता है ?
A. कावेरी
B. महानदी
C. गोदावरी
D. तापी
Answer – D
9. दक्षिण भारत की नदियों में सबसे लम्बी नदी है –
A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. कावेरी
D. नर्मदा
Answer – A
10. कावेरी नदी का उद्गम स्रोत है –
A. ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ
B. सहयाद्रि पहाड़ियाँ
C. गवालीगढ़ पहाड़ियाँ
D. अमरकंटक पहाड़ियाँ
Answer – A
11. कावेरी नदी गिरती है –
A. बंगाल की खाड़ी में
B. अरब सागर में
C. पाक जलडमरूमध्य में
D. खम्भात की खाड़ी में
Answer – A
12. कावेरी नदी जल विवाद मुख्यतः किन दो राज्यों के मध्य है ?
A. आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु
B. केरल तथा कर्नाटक
C. केरल तथा तमिलनाडु
D. कर्नाटक तथा तमिलनाडु
Answer – D
13. निम्नलिखित में से कौन-सी दो नदियाँ अमरकंटक से उद्गमित हैं ?
A. तापी व नर्मदा
B. नर्मदा व सोन
C. सोन व बेतवा
D. चंबल व बेतवा
Answer – B
14. दामोदर नदी निकलती है –
A. तिब्बत से
B. छोटानागपुर पठार से
C. नैनीताल के पास से
D. सोमेश्वर पहाड़ी से
Answer – B
15. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी हिमालय के पार से निकलती है ?
A. यमुना
B. सिन्धु
C. सरस्वती
D. गंगा
Answer – B
16. सिन्धु नदी की एक सहायक नदी जो हिमाचल प्रदेश से होकर बहती है, वह है –
A. हुंजा
B. सतलज
C. व्यास
D. रावी
Answer – B
17. विश्व का वृहत्तम डेल्टा निर्मित होता है –
A. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
B. मिसिसीपी-मिसौरी द्वारा
C. यांगसी कियांग द्वारा
D. ह्वांगहो द्वारा
Answer – A
18. बिहार में बहने वाली नदियों में किसका उद्गम अमरकंटक में है ?
A. कोयल
B. सोन
C. पुनपुन
D. कारो
Answer – B
19. मानस किस नदी की उपनदी है ?
A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. ब्रह्मपुत्र
Answer – D
20. कौन-सी नदी भ्रंश द्रोणी से होकर बहती है ?
A. नर्मदा
B. सोन
C. गोदावरी
D. कावेरी
Answer – A
21. अमरकंटक पहाड़ियाँ निम्नलिखित में से किस नदी/किन नदियों का स्रोत है ?
1. नर्मदा
2. महानदी
3. तापी
4. सोन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
A. 1 और 2
B. केवल 2
C. 1, 3 और 4
D. 1, 2 और 4
Answer – D
22. निम्न नदियों में से सबसे अधिक पथ परिवर्तन किया है –
A. सोन नदी
B. गंडक नदी
C. कोसी नदी
D. गंगा नदी
Answer – C
23. हिमालय काटकर एवं बहकर आने वाली नदियाँ हैं –
A. सतलज, सिन्धु, गंगा
B. ब्रह्मपुत्र, सतलज, सिन्धु
C. ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, गंगा
D. सतलज, ब्रह्मपुत्र, यमुना
Answer – B
24. निम्नलिखित में वह नदी कौन-सी है जो एक विभ्रंश-घाटी (rift valley) से होकर बहती है ?
A. गोदावरी
B. नर्मदा
C. कृष्णा
D. महानदी
Answer – B
25. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है ?
A. नर्मदा
B. गोदावरी
C. महानदी
D. कावेरी
Answer – B
26. निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है जिसका उद्गम भारतीय राज्य क्षेत्र में नहीं है ?
A. गोदावरी
B. झेलम
C. रावी
D. घाघरा
Answer – D
27. निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है जिसका उद्गम भारतीय क्षेत्र में नहीं है ?
A. महानदी
B. ब्रह्मपुत्र
C. रावी
D. चिनाब
Answer – B
28. निम्नलिखित नदियों में से किसका उद्गम भारत में नहीं है ?
A. सतलज
B. रावी
C. चेनाब
D. व्यास
Answer – A
29. निम्नलिखित में नर्मदा नदी के सम्बन्ध में सभी सही है, सिवाय –
A. यह अमरकंटक के निकट से निकली है।
B. इसके किनारे प्रसिद्ध महाकालेश्वर मन्दिर है।
C. यह मार्बल रॉक्स के समूह के बीच से बहती है।
D. इस नदी पर प्रसिद्ध सरदार सरोवर बांध बनाया जा रहा है।
Answer – B
30. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी कृष्णा नदी की सहायक नहीं है ?
A. तुंगभद्रा
B. मालप्रभा
C. घाटप्रभा
D. अमरावती
Answer – D
31. इनमें से कौन-सी नदी कच्छ के रण में समाहित होती है ?
A. साबरमती
B. लूनी
C. बेतवा
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – B
32. गंगा की सहायक नदियाँ जो नीचे वर्णित हैं, कौन उत्तर की ओर प्रवाहित है ?
A. कोसी
B. घाघरा
C. सोन
D. गंडक
Answer – C
33. भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियाँ है –
A. गंगा, महानदी, नर्मदा
B. कृष्णा, गंगा, तापी
C. कावेरी, गंगा, महानदी
D. नर्मदा, तापी, कृष्णा
Answer – C
34. भागीरथी और अलकनंदा गंगा में कहाँ पर मिलती है ?
A. कर्ण प्रयाग
B. रुद्र प्रयाग
C. गंगोत्री
D. देव प्रयाग
Answer – D
35. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं –
A. गंगा और ब्रह्मपुत्र
B. गंगा और झेलम
C. सिन्धु और झेलम
D. गंगा और सिन्धु
Answer – A
36. सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है –
A. रोहतांग दर्रा
B. शेषनाग झील
C. मानसरोवर झील
D. मप्सातुंग हिमानी
Answer – C
37. गोदावरी नदी कहाँ से होकर बहती है ?
A. महाराष्ट्र, तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र, ओडिशा व आन्ध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र, कर्नाटक व आन्ध्र प्रदेश
D. महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा व आन्ध्र प्रदेश
Answer – A
38. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय पठार उपांत से नहीं निकली है ?
A. यमुना
B. दामोदर
C. चम्बल
D. सोन
Answer – A
39. इन पश्चिम वाहिनी नदियों में कौन दो पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है ?
A. शरावती
B. नर्मदा
C. माही
D. साबरमती
Answer – B
40. भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति वाली नदी कौन-सी है ?
A. कावेरी
B. महानदी
C. हुगली
D. कृष्णा
Answer – C
41. बेतवा नदी मिलती है –
A. गंगा से
B. यमुना से
C. ब्रह्मपुत्र से
D. सोन से
Answer – B
42. निम्नलिखित नदियों में से कौन अपने मार्ग में परिवर्तन करने के लिए कुख्यात है ?
A. गंगा
B. कोसी
C. दामोदर
D. गोमती
Answer – B
43. भारत में सबसे बड़ा नदी मुख किस नदी के मुख पर है ?
A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. भागीरथी
D. हुगली
Answer – D
44. पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है ?
A. सतलज
B. व्यास
C. झेलम
D. सिन्धु
Answer – D
45. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी विन्ध्य तथा सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के मध्य से होकर गुजरती है ?
A. नर्मदा
B. ताप्ती
C. गंडक
D. गोदावरी
Answer – A
46. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अंततः अरब सागर में गिरती है ?
A. कावेरी
B. नर्मदा
C. गंगा
D. यमुना
Answer – B
47. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन है ?
A. गंगा
B. नर्मदा
C. महानदी
D. गोदावरी
Answer – D
48. ब्रह्मपुत्र नदी की निम्नलिखित सहायक नदियों पर विचार कीजिए –
1. लोहित
2. तिस्ता
3. सुबनसिरी
4. संकोश
उपरोक्त नदियों को पश्चिम से पूर्व की ओर क्रमबद्ध कीजिए –
A. 2-4-3-1
B. 2-3-4-1
C. 4-2-3-1
D. 3-1-2-4
Answer – A
49. अमरकंटक में कौन-सी नदी का उद्गम होता है ?
A. दामोदर
B. महानदी
C. नर्मदा
D. ताप्ती
Answer – C
50. भारत में ‘यरलूंग जंगबो नदी’ को किस नाम से जाना जाता है ?
A. गंगा
B. सिन्धु
C. ब्रह्मपुत्र
D. महानदी
Answer – C
51. निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती है ?
A. गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा गोदावरी
B. महानदी, कृष्णा तथा कावेरी
C. लूनी, नर्मदा तथा ताप्ती
D. दोनों A और B
Answer – D
52. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए –
1. वंशधारा
2. इंद्रावती
3. प्राणहिता
4. पेन्नार
उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं ?
A.1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 2 और 4
D. केवल 2 और 3
Answer – D
53. भारत की निम्नलिखित नदियों में से किसे ‘जैविक मरुस्थल’ कहते हैं ?
A. नोयाल
B. दामोदर
C. भिवानी
D. भदार
Answer – B
54. निम्नलिखित में से किस एक स्थान से भारत की दो महत्वपूर्ण नदियों का उद्गम होता है, जिनमें से एक उत्तर की तरफ प्रवाहित होकर बंगाल की खाड़ी की तरफ प्रवाहित होने वाली दूसरी महत्वपूर्ण नदी में मिलती है और दूसरी अरब सागर की तरफ प्रवाहित होती है ?
A. अमरकंटक
B. बद्रीनाथ
C. महाबलेश्वर
D. नासिक
Answer – A
55. निम्न में से कौन-सी नदी यमुना नदी में नहीं मिलती है ?
A. केन
B. बेतवा
C. सोन
D. चम्बल
Answer – C
56. हाल ही में केन्द्र सरकार ने जिसे राष्ट्रीय नदी का दर्जा देने की घोषणा की है, वह कौन-सी है ?
A. गंगा
B. गोदावरी
C. कृष्णा
D. नर्मदा
Answer – A
57. निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जल-ग्रहण क्षेत्र है ?
A. नर्मदा
B. महानदी
C. गोदावरी
D. कृष्णा
Answer – C
58. ‘हगरी’ सहायक नदी है –
A. भीमा की
B. गोदावरी की
C. कृष्णा की
D. तुंगभद्रा की
Answer – D
59. कोपली जिसकी सहायक नदी है, वह है –
A. गंडक
B. कोसी
C. गंगा
D. ब्रह्मपुत्र
Answer – D
60. खारी नदी जिस अपवाह तंत्र का अंग है, वह है –
A. अरब सागरीय
B. आन्तरिक अपवाह
C. अनिश्चित अपवाह
D. बंगाल की खाड़ी
Answer – D
61. सतलज नदी का उद्गम है –
A. भारत में
B. चीन में
C. पाकिस्तान में
D. इनमें से कहीं भी नहीं
Answer – D
62. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
A. महानदी का उद्गम छतीसगढ़ में है
B. गोदावरी का उद्गम महाराष्ट्र में है
C. कावेरी का उद्गम आन्ध्र प्रदेश में है
D. ताप्ती का उद्गम मध्य प्रदेश में है
Answer – C
63. सिन्धु नदी का उद्गम होता है –
A. हिन्दुकुश पर्वतमाला से
B. हिमालय पर्वतमाला से
C. कराकोरम पर्वतमाला से
D. कैलाश पर्वतमाला से
Answer – D
64. निम्न में से कौन-सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है ?
A. पार्वती नदी
B. लूनी नदी
C. माही नदी
D. जवाई नदी
Answer – C
65. भागीरथी नदी निकलती है –
A. गंगोत्री से
B. गोमुख से
C. मानसरोवर से
D. तपोवन से
Answer – B
66. निम्नलिखित नदियों में से किसको ‘दक्षिण भारत की गंगा’ कहा जाता है ?
A. कावेरी
B. कृष्णा
C. गोदावरी
D. नर्मदा
Answer – C
67. गंगा नदी की सहायक नदियों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही अनुक्रम क्या है ?
A. यमुना, घाघरा, सोन गंडक और कोसी
B. घाघरा, यमुना, गंडक, कोसी और सोन
C. यमुना, घाघरा, गंडक, सोन और कोसी
D. घाघरा, यमुना, कोसी, गंडक और सोन
Answer – A
68. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I (नदियां) – सूची-II (सहायक नदियां)
a. कृष्णा 1. चम्बल
b. ब्रह्मपुत्र 2.इन्द्रावती
c. गोदावरी 3. तिस्ता
d. यमुना 4. भीमा
कूट :
. a b c d
A. 4 3 2 1
B. 3 4 1 2
C. 4 3 1 2
D. 3 4 2 1
Answer – A
69. कौन-सी नदी ओडिशा में अपना डेल्टा बनाती है ?
A. गोदावरी
B. महानदी
C. नर्मदा
D. ताप्ती
Answer – B
70. दूधगंगा नदी निम्न में से किस राज्य में अवस्थित है ?
A. जम्मू एवं कश्मीर
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. पश्चिम बंगाल
Answer – A
71. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है ?
A. सिन्धु
B. सतलज
C. ब्रह्मपुत्र
D. इनमें से सभी
Answer – D
72. निम्न में कौन-सी नदी हिमालय से परे की नदी है ?
A. गंगा
B. यमुना
C. सतलज
D. रावी
Answer – C
73. इन्दौर के समीप स्थित जनापाव पहाड़ी स्रोत है –
A. तापी नदी का
B. चम्बल नदी का
C. माही नदी का
D. महानदी का
Answer – B
74. निम्न में से कौन-सी नदी विन्ध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है ?
A. चम्बल
B. केन
C. बेतवा
D. नर्मदा
Answer – D
75. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों का उनके नदी-बेसिन के घटते आकार के आधार पर सही अनुक्रम है ?
A. नर्मदा-तापी-साबरमती-माही
B. तापी-नर्मदा-माही-साबरमती
C. साबरमती-नर्मदा-तापी-माही
D. नर्मदा-तापी-माही-साबरमती
Answer – D
76. कॉलम X और Y का मिलान करें –
X Y
a. कृष्णा 1. अमरकंटक
b. गोदावरी 2. सांगपो
c. ब्रह्मपुत्र 3. नासिक
d. नर्मदा 4. महाबलेश्वर
दोनों कॉलमों का सही योजन कौन-सा है ?
. a b c d
A. 1 2 3 4
B. 3 4 2 1
C. 3 4 1 2
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – D
77. निम्नलिखित में से कौन भूमिबन्धित नदी हैं ?
A. तापी
B. कृष्णा
C. लूनी
D. नर्मदा
Answer – C
78. भारत की सबसे बड़ी वाह नदी है –
A. महानदी
B. गोदावरी
C. गंगा
D. नर्मदा
Answer – C
Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi PDF Download
Read This :-
- India and World Geography by Majid Hussain in Hindi PDF
- Lucent General Science PDF 2020 Download
- Indian Polity PDF Notes Download (भारतीय राजव्यवस्था)
- Satish Chandra Medieval History PDF in Hindi
- Rajasthan General Knowledge Notes in Hindi
Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi PDF | Download |
Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi, Bharat ki Nadiya Objective Question PDF, Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi PDF, Bharat ki Nadiya Objective Question Download, Bharat ki Nadiya Objective Question notes, Bharat ki Nadiya Objective Question in Hindi notes, इत्यादि प्रकार के प्रश्नों के उत्तर इस pdf में उपलब्ध है|